भाजयुमो कार्यकताओं ने लगाया आईलेक्स सिनेमाघर में द कश्मीर फाइल का पोस्टर
जमशेदपुर : आइलेक्स सिनेमा जमशेदपुर में दी कश्मीर फाइल फ़िल्म का बैनर नही लगाए जाने का विरोध आज भाजपा युवामोर्चा उलिडीह मंडल ने किया। कल भाजयुमो उलिडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में उलिडीह मंडल युवामोर्चा एलेक्स में फ़िल्म देखने गई जहा फ़िल्म का पोस्टर नही लगे होने का विरोध किया जिसके बाद एलेक्स के द्वारा बाकी फिल्मों का पोस्टर हटा दिया गया था जिसे फिर से लगाया गया जिसके विरोध में आज युवामोर्चा की टीम ने कश्मीर फाइल का पोस्टर खुद से सटाया और ऐसा न करने की चेतावनी दी इस विरोध प्रदर्शन में भाजयुमो उलीडीह मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार, उपाध्यक्ष विवेक सिंह, आकाश , रोहन, चंदन पंकज एवम अन्य लोग शामिल थे।