June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

विजय के परिजनों को अनुग्रह राशि के लिए भाजपा ने की पहल

1 min read

जमशेदपुर । विद्युत स्पर्शाघात से मृत प्लम्बर मिस्त्री विजय प्रसाद के परिजनों को झारखंड बिजली वितरण निगम अनुग्रह राशि प्रदान करेगा। भारतीय जनता पार्टी के बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विजय प्रसाद के विद्युत स्पर्शाघात से निधन की जानकारी मिलने पर वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ सोमवार की सुबह विजय प्रसाद के परिजनों से मिले थे। वहां उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि भाजपा परिवार उनके साथ है। इस सिलसिले में उन्होंने अपने साथियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से उनके एग्रिको स्थित कार्यालय में मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने बिजली वितरण निगम के महाप्रबंधक संतोष कुमार से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि महाप्रबंधक के इस सिलसिले में रिपोर्ट तलब करेंगे। इसके बाद नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान करने की कार्रवाई की जायेगी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं विजय प्रसाद के परिजनों से मिलने वालों में प्रमुख थे- बारीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, जीवन साहू, ओम पोद्दार, विजय कुमार साहू, रंजीत सिंह, राकेश साहु एवं राज शर्मा आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.