November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा युवा मोर्चा ने निःशुल्क ऑक्सीकैन जरूरतमंदों के बीच बांटने का काम किया शुरू, प्रदेश अध्यक्ष रहे मौजूद

राँची: भाजपा युवा मोर्चा ने कोरोना महामारी के बीच आज से निःशुल्क ऑक्सीकैन जरूरतमंदों के बीच बांटने का काम शुरू किया। जिसका शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भारतीय जनता पार्टी राजनीति के साथ रचनात्मक कार्यों पर विश्वास रखती है। ऑक्सीकैन का वितरण इसका एक उत्कृष्ट उदाहरण है। हम धन्यवाद देते हैं भाजपा युवा मोर्चा के सभी सदस्यों को जो इस कार्य में लगे हुए हैं। यह ऑक्सीकैन प्योर नेचुरल ऑक्सीजन सप्लीमेंट है। जिसका उपयोग कर एक जिंदगी बचाई जा सकती है। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, जिस किसी को भी इसकी जरूरत होगा पार्टी के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

कोरोना महामारी को देखते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने संवेदना और चिंता जाहिर करते हुए कहा, आज कोरोना के कारण देश में जो मृत्यु दर बढ़ रही है, वह सबसे बड़ी चिंता का विषय है। इसमें गिरावट आनी जरूरी है। हालांकि कोरोना के मामले में गिरावट आ रहा है। वहीं कोरोना वॉरियर्स को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने श्रद्धांजलि दी, साथ ही वैसे मृत पत्रकार, जो इस कोरोना महामारी में समाज को आईना दिखाते हुए अपनी जान गवां दी उनके और उनके परिजनों के साथ संवेदना जाहिर करते हुए। वैसे लोगों के लिए सरकार से मांग करते हुए कहा, राज्य सरकार उनके परिजनों को एक सरकारी नौकरी और एक समुचित राशि प्रदान करें वरना समाज उन्हें कभी माफ नहीं करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.