February 25, 2026

NEWS TEL

NEWS

ओडिशा के राज्यपाल सह पूर्व सीएम रघुवर दास पहुंचे जमशेदपुर, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: ओडिशा राज्य के महामहिम राज्यपाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपने तीन दिवसीय जमशेदपुर प्रवास के तहत शुक्रवार को पूरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से टाटानगर पहुंचे। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। वहीं, टाटानगर रेलवे स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका शहर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिलाध्यक्ष गुंजन यादव, घाघीडीह मंडल अध्यक्ष संदीप शर्मा बौबी, बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, मिथिलेश साव, दिलीप पासवान, मुकेश कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.