June 16, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष बनने पर नौशाद खान का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: नौशाद खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर गोलमुरी क्षेत्र के भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। गोलमुरी बाजार में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में स्थानीय ग्रुप ‘चाय पे चर्चा’ के दर्जनों सदस्यों ने नौशाद खान को मंडल अध्यक्ष के रूप में मिली नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें बधाई दी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष नौशाद खान ने मोर्चा के जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद एवं भाजपा गोलमुरी के मंडल अध्यक्ष अजय सिंह का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने उनपर विश्वास करते हुए जो जिम्मेदारी दी है, उसपर खरा उतरने में वो हरसंभव प्रयास करेंगे। नौशाद खान ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में
सबका साथ और सबका विकास के मंत्र को चरितार्थ कर कार्य रहे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अबकी बार 400 पार के संकल्प को पूरा करने में अल्पसंख्यक समुदाय का भरपूर सहयोग और समर्थन पार्टी को मिलेगा।

इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार,कुमार अभिषेक, अशोक सामंत,पप्पू उपाध्याय, विजय गोंड, उपेंद्र बानरा, पंकज शर्मा, नरेंद्र सिंह पिंटू, दीपक सिंह, कुमार आशुतोष, ऋषभ सिंह, सूरज, अनिकेत रॉय, जसवंत सिंह, विकास कुमार, राहुल यादव, संजीत चौरसिया, जोलेश मुखी, सज्जाद खान, मुमताज अली समेत अन्य युवा सदस्यगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.