लॉकडाउन केस पर भाजपाइयों ने लिया बेल
जमशेदपुर : टेल्को मंडल में 15अगस्त 2021को तिरंगा यात्रा निकालने पर हुई लॉकडाउन केस पे आज पूर्व मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ज़िला प्रवक्ता अमित सिंह ज़िला मंत्री अजीत कुमार युवा मोर्चा अध्यक्ष अनुराग मिश्रा मंडल के महामंत्री सुमित ओझा समेत मंडल के सारे पदाधिकारियों ने बेल ली। पप्पू मिश्रा ने कहा कि विरोधी कितने भी जाल बिछा ले हम नहीं फसने वाले हमलोग भाजपा के कार्यकर्ता है। ज़िला प्रवक्ता अमित सिंह ने कहा विगत 15अगस्त को भाजयुमो ज़िला अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं सारे जिला पदाधिकारियों पर विपक्ष के दबाव में टेल्को थाना में लॉकडाउन उलंघन का केस दर्ज किया गया था। पदाधिकारियों ने टेल्को थाना में जाकर वहां पर बेल लिया। हम भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता है वतन के लिए जान भी नौछावर कर सकते है।