भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा के प्रकाश पुंज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय स्थित शक्ति केंद्र पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई, साथ ही संगठन के लिए सभी कार्यकर्ताओं ने समर्पण राशि समर्पित कर उनको नमन किया।
कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के नेतृत्व में संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल के महामंत्री राकेश सिंह लोधी, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी, मनोज शर्मा, अजय लोहार, पार्थो बोस, जिला कार्यसमिति सदस्य मधु सिन्हा, मधु पासवान के अलावा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।