February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात, जल संरक्षण और स्वच्छता पर भाजपा कार्यकर्ता चलाएंगे जागरूकता अभियान

1 min read

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के ‘मन की बात’ को ध्यानपूर्वक सुना। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 87वीं बार देशवासियों को रेडियो के जरिये संबोधित किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के निर्देशानुसार महानगर अंतर्गत विभिन्न मंडलों के कार्यालय समेत सैकड़ों बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आकाशवाणी पर प्रसारित ‘मन की बात’ को सामूहिक रूप से सुना। अपने संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने स्त्री शिक्षा, जल संरक्षण, स्वच्छता और स्वास्थ्य जैसे तमाम विषयों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत ने पिछले हफ्ते 400 बिलियन डॉलर यानी 30 लाख करोड़ रुपये की निर्यात का लक्ष्य हासिल किया है। पीएम ने कहा कि भारत आर्थिक प्रगति की दिशा में बड़े कदम उठा रहा है। उन्होंने कहा कि देश विराट कदम तब उठाता है जब सपनों से बड़े संकल्प होते हैं। जब संकल्पों के लिए दिन-रात ईमानदारी से प्रयास होता है, तो वो संकल्प सिद्ध भी होते हैं। इस दौरान भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने मंडल अंतर्गत प्रमुख स्थानों पर एकत्रित होकर संबोधन में भाग लिया। पूर्वी विधानसभा अंतर्गत सीतारामडेरा मंडल द्वारा भालूबासा आशीष किशोर संघ में आयोजित ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव शामिल हुए एवं कार्यकर्ताओं के संग मन की बात का श्रवण किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी लोगों की हौसला आफजाई करते हैं। साथ ही, देश के विकास को लेकर भी अपने अनुभव साझा करते हैं। जिससे आम लोगों व भाजपा कार्यकर्तायों में खासा उत्साह रहता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता और जल संरक्षण के अपील पर भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उन्हें जल संरक्षण के उपायों पर जागरूक करेंगे। साथ ही, गर्मी के दिनों में पक्षियों व पशुओं के पानी पीने हेतु मिट्टी के कुंडा एवं बाल्टी का वितरण भी किया जाएगा।

मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा जिला पदाधिकारी के संग मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, दीपक झा, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बौबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत मोर्चा के अध्यक्षों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.