February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

बजट का भाजपा ने किया स्वागत, भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला बजट

जमशेदपुर। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट का भाजपा ने स्वागत करते हुए इसे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और जनता की उम्मीदों को पूर्ण करने वाला बजट बताया। भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने इसे संतुलित बजट बताते हुए कहा कि इस बजट से भविष्य के योजनाओं के क्रियान्वयन की मजबूत नींव रखी गयी है। जिसमें 60 लाख नई नौकरियां, आगामी तीन साल में 400 नई जेनरेशन की वंदे भारत ट्रेन, 100 पीएम गति शक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित करने और सस्ते घर के निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में टैक्स में कोई बढ़ोतरी ना करने का निर्णय आमजनों को राहत देने वाला है। कहा कि बजट में कई बिंन्दुओं पर देशवासियों को राहत प्रदान की गई है। आने वाले दिनों में बजट के दूरगामी परिणाम देशहित में सामने आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.