September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की सोनारी में हुई आपात लैंडिंग

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) मौसम खराब होने के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग सोनारी एयरपोर्ट पर गुरुवार को हुई। मरांडी खरसावां में जनसभा कर दुमका जा रहे थे। तभी मौसम खराब होने की वजह से उनके हेलीकॉप्टर को सोनारी में उतरना पड़ा।

उनके हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग की सूचना पाकर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अनिल सिंह, धनबाद के प्रभारी अभय सिंह, हरेंद्र पांडे, बलवीर मंडल, अमर सिंह, अभय चौबे सहित अन्य नेता एयरपोर्ट पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.