भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की हुई बैठक, मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी को लेकर हुई मंथन
राँची: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश चुनाव समिति की बैठक आज प्रदेश कार्यालय में हुई। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित चुनाव समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी का चयन बैठक का मुख्य मुद्दा था। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश बाबूलाल मरांडी और संगठन मंत्री धर्मपाल को प्रत्याशी चयन के लिए अधिकृत किया गया। हालांकि प्रदेश नेतृत्व के पास मधुपुर विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए 6 बीजेपी कार्यकर्ताओं का नाम आया है। इन नामों में किसी एक नाम का चयन कर भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को भेजा जाना है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पिछले चुनाव में द्वितीय स्थान में रहे राज पलीवाल को पुनः भारतीय जनता पार्टी मधुपुर में चुनाव लड़ाने जा रही है।