February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा सीतारामडेरा मंडल ने मनाया सुशासन दिवस सह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन, पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा राज्य में सुशासन के बदले कुशासन का राज

जमशेदपुर। पूर्व प्रधानमंत्री ,भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 97वीं जयंती के अवसर पर भाजपा सीतारामडेरा मंडल द्वारा नमन करते हुए बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शीतला भवन मैदान (40 नंबर बूथ) एवं तुरी विकास भवन (13 नंबर बूथ) में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अटल जी को निष्काम, कर्मयोगी, नैतिकता और आदर्शों का प्रकाश स्तंभ बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ और भाजपा की बुनियाद को मजबूत बनाने मे उनका अमुल्य योगदान था। वे देश के लिए जीवन पर्यंत समर्पित रहे। देश को मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र के रूप मे विकसित करना उनका स्वप्न था। 11 मई 1998 को पोखरण मे परमाणु बम का परीक्षण कर दुनिया के छठे शक्तिशाली देश के रूप में भारत को स्थापित करने का कार्य उन्हीं के सशक्त निर्णय का परिणाम था। पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में सुशासन के बदले कुशासन कायम हो गया है, जिसके कारण विकास के सारे कार्य ठप्प है। उन्होंने कहा कि चुनाव में झूठे वादे, समाज मे दरार चौड़ी कर, राजनीतिक कामयाबी तो हासिल की जा सकती है, पर लोगों के दिलों मे जगह नहीं बनायी जा सकती है। यही कारण है झारखंड के लोग अपने को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बूथ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा क्या हुआ इन झूठे वादों का, चुल्हा खर्चा 2000 हर माह, वर्ष में 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी अथवा 5 हजार बेरोजगारी भत्ता, तीन बीएचके फ्लैट देने का वादा, 3 लाख रूपये के आवास का वादा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वर्तमान झारखंड की झाँसे वाली सरकार के सभी वादे को याद दिलाने का आह्वान करते हुए कहा कि हर झूठ के खिलाफ सघर्ष कर आवाज बुलंद करने की जरूरत है। इस दौरान जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कार्यकर्ताओं को सड़क पर उतर आंदोलन करने का आह्वान किया, जिसका उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक सुर में समर्थन किया। मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने स्वर्णरेखा बर्निंग घाट पर सामाज के प्रति अपनी विशिष्ट सेवा दे रहे सीतारामडेरा निवासी गणेश राव को मंडल की ओर से सम्मानित किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गणेश राव को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित कर आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन मंडल के महामंत्री संतोष कुमार ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन मंडल के मंत्री सतनाम सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से मंडल की प्रभारी कल्याणी शरण, प्रवासी जिला मंत्री मंजीत सिंह, जिला उपाध्यक्ष बबुआ सिंह, जिला महामंत्री राकेश सिंह, चंद्रशेखर मिश्रा, पवन अग्रवाल, राम नगीना यादव, टुनटुन सिंह, अजीत कालिंदी, रमेश नाग, कन्हैया यादव, मिथलेश साव, अमर शर्मा, संतु बनर्जी, उमेश साव, विकास बाउरी, विकास दास, संजना साहू, पवन सोलंकी, कमाल सरवर, संतोष सेठ, बबलू खालखो, प्रकाश ठाकुर, रंजीत सिंह, अशोक पासवान, अंजली, नागेश प्रसाद सहित सभी पदाधिकारी, भवन के प्रभारी, सह प्रभारी, बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.