January 22, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा ने देवतुल्य कार्यकर्ताओं की याद में किया पौधारोपण।

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोनारी दोमुहानी शिव मंदिर के समीप भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर के तमाम देवतुल्य कार्यकर्ता जिनका स्वर्गवास कोरोना के कारण हो गया है। उनके याद में पूर्व जिलाअध्यक्ष पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी देवेंद्र नाथ सिंह ने कई पेड़ लगाया तथा पौधा लगाने और पर्यावरण को लेकर जागरूक भी किया गया।साथ ही जमशेदपुर में पर्यावरण को बचाने को लेकर जिन्होंने लाखों पेड़ लोगों को दान किया ऐसे महान शख्सियत सुनील आनंद को देवेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उन्हें धन्यवाद भी दिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी कदमा के उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह लोधी, कृष्णा सिंह, विजय सिंह, राहुल सिंह एवं अनेक भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.