September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

बीजेपी सांसद का बड़ा दावा: पाकिस्तानी सेना के आदेश पर पिछले 15 दिनों में 10 हज़ार से अधिक लोगों की “हत्या”

न्यूज़टेल डेस्क:पहलगाम आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत और 20 लोगों के घायल होने के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस हमले के बाद पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की मांग भारत में तेज़ हो गई है। इसी माहौल में भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा और चौंकाने वाला दावा किया है।

गोड्डा से सांसद दुबे ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पाकिस्तान अब बिखराव की स्थिति में है और वहां सेना के इशारे पर आतंकी हाफिज सईद और डॉन दाऊद इब्राहिम ने बलूचों और भारत से गए मुहाजिरों पर कहर बरपाया है। दुबे का दावा है कि बीते 15 दिनों में करीब 10 हज़ार लोगों की ‘हत्या’ कर दी गई है या वे लापता कर दिए गए हैं।

पाकिस्तान में बलूचिस्तान लंबे समय से अलगाववाद और सैन्य संघर्ष का केंद्र रहा है। बलूच विद्रोही पाकिस्तानी सेना पर अत्याचार के आरोप लगाते रहे हैं। इस क्षेत्र में सेना और विद्रोहियों के बीच संघर्ष लगातार जारी है, और अब दुबे के इस दावे से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर दबाव और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.