भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा : मंडल अध्यक्ष ने कमिटी की घोषित जिला अध्यक्ष ने बताया अमान्य मंगा 7 दिन में मांगा जबाब

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने अल्पसंख्यक के गोलमुरी मंडल अध्यक्ष द्वारा कमेटी बनाने का मामला को अमान्य बताते हुए उनसे 1 हफ्ते में जवाब मांगा है। आपको बताते चलें की पिछले दिनों गोलमुरी अल्पसंख्यक मंडल अध्यक्ष परवेज ने बिना मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष के अनुमति के अल्पसंख्यक मोर्चा कमेटी की घोषणा कर दी थी। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने मोहम्मद परवेज से एक हफ्ते में जवाब मांगा है कि बिना मंडल एवं जिला अध्यक्ष के अनुमति के बगैर कमेटी की घोषणा कैसे की गई, इसलिए उनके द्वारा किए गए कमेटी अमान्य है। जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने कहा कि मोहम्मद परवेज द्वारा बनाया गया कमेटी अमान्य है एवं 1 हफ्ते में जवाब नहीं देने पर उन पर संगठन के प्रति अनुशासनहीनता के लिए संगठनात्मक कार्रवाई की जाएगी।