February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

पीएम मोदी की सुरक्षा में की गई चूक को लेकर भाजपा महानगर ने सभी मंडलों में चलाया हस्ताक्षर अभियान, आक्रोशित दिखे कार्यकर्ता

1 min read

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने पिछले दिनों पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में किये गए खिलवाड़ के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया। मंगलवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों के प्रमुख चौक-चौराहों पर मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमजनों के संग हस्ताक्षर अभियान चलाकर पंजाब सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों ने पंजाब सरकार द्वारा पीएम मोदी की सुरक्षा में की गई चूक को बेहद शर्मनाक और निंदनीय बताया। सीतारामडेरा, बारीडीह, गोलमुरी, टेल्को एवं बर्मामाइंस मंडल के हस्ताक्षर अभियान में शामिल भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक को बड़ी साजिश बताते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में जो चुक हुई हैं वो केवल एक चूक नहीं बल्कि पंजाब की कांग्रेस सरकार की सोची समझी साज़िश थी। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी देश के प्रधान सेवक है और राष्ट्र के गौरव हैं, उनकी सुरक्षा में चूक को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने पीएम की गरिमा को ठेस पहुंचाई है जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं के संग आमजनों में भी खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि “देश मोदी जी के साथ है” कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें स्थानीय कार्यकर्ता एवं शहर की प्रबुद्ध जनता ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और अपने प्रिय नेता के प्रति स्नेह को प्रदर्शित किया।

हस्ताक्षर अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, दीपक झा, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, संजय तिवारी, राजेश सिंह, प्रशांत पोद्दार, बरजंगी पांडेय, विनोद राय, फातिमा शाहीन, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.