भाजपा नेता विकास सिंह का प्रयास लाया रंग, भैंस के मालिक संतोष यादव को मिला मुआवजा
1 min readJamshedpur : भाजपा नेता विकास सिंह का प्रयास लाया रंग , 11000 बोल्ट के तार के संपर्क आने पर मरी भैंस के मालिक संतोष यादव को मिला मुआवजा। दो दिन पूर्व मानगो दाईगुट्टू के रहने वाले संतोष यादव की भैंस 11000 बोल्ट के तार टूटने पर तार के चपेट में आ गई थी, मौके पर ही भैंस का निधन हो गया था । संतोष यादव प्रत्येक दिन की तरह अपनी भैंस को चराने और नहलाने कपाली वाले रास्ते से जाया करते हैं 2 दिन पूर्व अचानक 11000 वोल्ट का तार टूट कर जमीन में गिर गया जिस के संपर्क में संतोष यादव की भैंस आ गई और मौके में ही भैंस ने दम तोड़ दिया था स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को मौके में बुलाया विकास सिंह ने कहा कि अगर मुआवजा नहीं मिलेगा तो कार्यपालक अभियंता के कार्यालय का घेराव किया जाएगा । विभाग ने मामले की जांच करवाई और बिजली विभाग के द्वारा आज संतोष यादव को ₹20000 मुआवजे के तौर में दिया गया । विकास सिंह ने बताया की भैंस मर जाने से संतोष यादव की जीविका छीन गई थी विभाग का यह प्रयास अति सराहनीय है संतोष धीरे-धीरे फिर अपना रोजगार खड़ा कर सकते हैं। मौके में मुख्य रूप से विकास सिंह, राकेश पाठक राकेश सिंह, राजेश साहू ,मनोज ओझा, काशी प्रजापति, संतोष यादव, दीपू यादव, राधे यादव, विवेक यादव ,अजय यादव, सुनील यादव ,अनिल प्रसाद ,राम सिंह कुशवाहा मौजूद थे।
