March 1, 2026

NEWS TEL

NEWS

भुक्तभोगी दुकानदारों को भाजपा नेता विकास सिंह ने दुकान मरम्मती के लिए उपलब्ध कराया बाँस

1 min read

जमशेदपुर : विगत दिनों डिमना मुख्य सड़क के बीच में स्थित सात फुटपात दुकान जलकर राख हो गई थी। भाजपा नेता विकास सिंह जले दुकान के दुकानदार भाइयों से मिलकर दुकान पुनः बनवाने की बात कही थी आज भाजपा नेता विकास सिंह के द्वारा सभी दुकानदारों को दुकान फिर से बनाने के लिए नए बांस उपलब्ध कराए गए। दुकानदारों ने कहा कि मांगों नगर निगम के द्वारा केवल दिखावे के लिए भेंडर कार्ड बनाया गया है हमारा दुकान जले हुए 48 घंटे हो गए कोई भी हमारा सुध लेने नहीं आया। विकास सिंह ने दुकानदारों को आश्वस्त किया कि आपको किसी भी तरह की परेशानी इस कोविड-19 में नहीं होने दी जाएगी। दुकानदार के पास बांस लेकर मुख्य रूप से राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा, वरिष्ठ नेता डॉ अनिल सिंह, सत्येंद्र प्रसाद, राम साहू, जाकर सभी दुकानदारों को नई बांस दिया। दुकानदारों ने तहे दिल से भाजपा नेता विकास सिंह को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.