अमर शहीद खुदीराम बोस की 114 वीं शहादत दिवस पर भाजपा नेता विकास सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया
1 min readजमशेदपुर : अमर शहीद खुदीराम बोस की 114 वीं शहादत दिवस के दिन भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगो गोल चक्कर स्थित अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। विकास सिंह ने कहा कि पूरे विश्व के युवाओं के प्रेरणा स्रोत अमर शहीद खुदीराम बोस ने अपने वतन के लिए मात्र 25 वर्ष की आयु में हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम कर काल के गाल में समा गए । वैसे भारत के वीर सपूत को हम सभी नमन करते हैं श्रद्धा सुमन अर्पित करने में मुख्य रूप से विकास सिंह, प्रोफ़ेसर यू पी सिंह , विनोद सिंह, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा, मुख्य रुप से शामिल हुए ।