February 28, 2026

NEWS TEL

NEWS

मजूदर की सकुशल वापसी के लिए भाजपा नेता विकास सिंह मिले एसएसपी से

1 min read

जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र का रहनेवाला मजदूर सत्य किंकर दास बीते सात महीने से लापता है। मजदूर की पत्नी द्वारा इस संबंध में उलीडीह थाने में बीते 11 अक्टूबर को लिखित सूचना देने के बाद भी मजदूर का कोई अता-पता नहीं चल सका है। बुधवार को भाजपा नेता विकास सिंह मजदूर की पत्नी के साथ जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने एसएसपी से गायब मजदूर को ढूंढने की फरियाद लगायी। उन्होंने बताया कि मजदूर डिमना रोड स्थित मून सिटी निवासी बसंती नाम की महिला के साथ काम करने पटना गया था। उसके साथ दर्जनों मजदूर गए थे। उन्हीं में से एक मजदूर किसी तरह यहां भाग कर पहुंचा है। जिसने बताया, कि वहां उनके साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया जा रहा है। उन्होंने बताया, कि गायब मजदूर का अपने परिवार के साथ किसी तरह का संपर्क स्थापित नहीं होने से परिवार के बीच कई शंकाएं घर कर गई है। साथ ही आर्थिक तंगी से भी परिवार गुजर रहा है। भाजपा नेता ने अविलंब एसएसपी से पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने और गायब मजदूर को ढूंढने की फरियाद लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.