भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगों के कई इलाकों में किया ध्वजारोहण
जमशेदपुर : 75 वें स्वतंत्र दिवस के दिन भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगों के कई इलाकों में ध्वजारोहण कर राष्ट्र झंडे को सलामी दिया । पोस्ट ऑफिस रोड स्थित बुद्धा एकेडमी, आदिवासी जनकल्याण हाई स्कूल उलीडीह, हीरा होटल बकरी मैदान शिव शंकर समिती, डिमना मुख्य सड़क के चेक पोस्ट, पारस नगर, कुंवर बस्ती, भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय आजाद नगर मंडल, एवं तुरियबेडा में झंडोत्तोलन कर झंडे को सलामी देते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शहीदों के कुर्बानी को याद दिलाया और नौजवानों को नशामुक्ति के खिलाफ जंग लड़ने के लिए कहा। झंडोत्तोलन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से विकास सिंह प्रोफ़ेसर यू पी सिंह ,निसार अहमद,दुर्गा दत्ता, सुरेंद्र प्रसाद, सोमेश्वर मुर्मू, कृष्णा जी, अशोक गौड़ ,बाला प्रसाद, पंकज गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्रा, हेमंत सिंह, सुरेश प्रसाद, रोहित रंगारी, संदीप महतो, राम सिंह कुशवाहा, मनोज ओझा , फातिमा शाहीन,विनय गुप्ता, नंदलाल गुप्ता, देवानंद साहू, प्यारे लाल साहू, मुख्य रूप से शामिल हुए।