दंगा मामले में भाजपा नेता विकास सिंह को मिला अग्रिम जमानत

जमशेदपुर : भाजपा नेता विकास सिंह को 2015 मानगों में हुए दंगा में प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश के न्यायालय से मिली अग्रिम जमानत। विकास सिंह के अधिवक्ता के एम सिंह प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश को बताया कि विकास सिंह समाज सेवक है दंगाई नहीं है पुलिस ने विकास सिंह के खिलाफ किसी प्रकार का साक्ष्य दाखिल नहीं किया था। विकास सिंह के अधिवक्ता श्री के एम सिंह ने बताया माननीय न्यायाधीश ने पूरे तत्व को सही से समझा और विकास सिंह की संलिप्ता 2015 के दंगे में नहीं देखते हुए उन्हें जमानत दे दी।