March 5, 2026

NEWS TEL

NEWS

हथियार के बल पर 1.50 लाख की लूट, भाजपा नेता विकास सिंह ने जताई नाराजगी

जमशेदपुर : मानगो डिमना मुख्य सड़क में मुंशी मोहल्ला के मुहाने में स्थित मोहम्मद गुफरान की आलू गद्दी में सुबह 10:15 में चार लोगों ने हथियार के बल में गल्ले में रखे लगभग डेढ़ लाख लूट कर भाग गए । मोहम्मद गुफरान ने भाजपा नेता विकास सिंह को दूरभाष में पूरे मामले की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही भाजपा नेता विकास सिंह मोहम्मद गुफराम के दुकान में पहुंचे। विकास सिंह ने सीधे वरीय आरक्षी अधीक्षक तमिल वाणन को दूरभाष में जानकारी देते हुए वरीय आरक्षी अधीक्षक से मोहम्मद गुफरान को बात करवाई। मोहम्मद गुफरान ने बताया कि एक व्यक्ति प्रातः 10:15 में आया और एक बोरा आलू का दाम पूछते हुए कहा कि मुझे आलू लेकर गांधी मैदान जाना है गुफरान ने कहा कि आप आलू ले लीजिए।

इसी बीच उस लड़के के तीन सहयोगी आलू दुकान में आ धमके तीनों ने अपने हाथ में पिस्टल लहराते हुए गुफरान के ऊपर हमला बोल दिया कहा की आवाज निकालोगे तो गोली मार दूंगा ,बीच बचाव में गुफरान के हाथ में चोट भी लगी। गुफरान ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की तीन तीन पिस्टल देखकर उनके होश उड़ गए।

अपराधियों ने गल्ले में रखे हुए लगभग डेढ़ लाख रुपए लेकर मुंशी मोहल्ला होते हुए गुरुद्वारा रोड पार करके अकाली घाट के पास नदी में उतर के भाग गए । रास्ते में स्थानीय लोगों ने बताया की भाटिया जलेबी दुकान के घर के पास पैसे से भरा हुआ बैग भी गिर गया था उन लोगों ने बैग को पुनः हाथ में लेकर पिस्टल लहराते हुए नदी की ओर भाग गए । भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि पहले रात के अंधेरे में चोरी और डकैती हुआ करती थी अब दिनदहाड़े शहर के सबसे व्यस्ततम सड़क डिमना मुख्य सड़क में हथियार के बल में डकैती होना कहीं ना कहीं अपराधी के बढ़े हुए मनोबल को दर्शाता है अपराधियों के बीच अब पुलिस प्रशासन का भय तनिक भी नहीं है एसएसपी के निर्देश पर डीएसपी वीरेंद्र राम एवं थानेदार विनय कुमार दल बल के साथ घटनास्थल में पहुंचे और नदी की तराई की ओर जा कर खोजबीन तेजी से करना आरंभ कर दिया। गुफरान आलू गद्दी में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में अपराधी सफाई से दिख रहे हैं साथ ही जिस रास्ते से अपराधी नदी की ओर भागे हैं उस रास्ते में भी अनेकों कैमरे लगे हैं भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा किया मामला सीधे पुलिस को चुनौती देने का है बाजार के सारे दुकानदार भय के साए में जी रहे हैं अभिलंब अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होगी तो दुकानदारों के साथ एसएसपी कार्यालय तक पैदल मार्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.