February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

बिजली खंभा लगाने की मांग पर भिक्षाटन अभियान की भाजपा नेता विकास सिंह ने फूंकी बिगुल

जमशेदपुर : तुरियाबेड़ा,गजाडीह, बालिगुमा बागान एरिया  में बांस के खंभे पर बिजली के तार झूलने के मामले में विभाग की ओर से समय रहते किसी तरह की पहल नहीं किए जाने पर सोमवार को जन संघर्ष समिति की तरफ से मानगो इलाके में भिक्षाटन का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस दौरान भाजपा नेता विकास सिंह के अलावा अन्य कई लोग भी शामिल हुए।

एक सप्ताह का दिया गया था अल्टीमेटम

बांस के खंभे को बदलने के लिए विभाग को एक सप्ताह का समय दिया गया था। बावजूद विभाग के अधिकारियों ने इस दिशा में पहल नहीं की है। विकास सिंह का कहना है कि भिक्षाटन करके विभाग के वरीय अधिकारियों को राशि सौंपकर उससे खंभा देने की मांग की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.