March 4, 2026

NEWS TEL

NEWS

मानगों के लोगों के लिए भाजपा नेता विकास सिंह ने फागिंग मशीन की व्यवस्था की

जमशेदपुर : मानगो में बढ़ते मच्छर के प्रकोप को कम करने के लिए भाजपा नेता विकास सिंह ने अपने द्वारा मानगों के लोगों के लिए फागिंग मशीन की व्यवस्था की है भाजपा नेता विकास सिंह ने बताया कि बारिश के कारण हो रहे जलजमाव के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है आए दिन अखबार में डेंगू और मलेरिया की बीमारी बढ़ने की खबर प्रकाशित हो रही है मानगो नगर निगम के द्वारा आंशिक रूप से फोगिंग का काम किया जाता है क्षेत्र बड़ा होने के कारण सभी जगह मानगो नगर निगम के कर्मचारी धुंआ का छिड़काव नहीं कर पाते हैं साथ ही फ्लैट, सोसाइटी स्लम बस्ती हमेशा फागिंग के काम से अछूता रहता है ऐसे में भाजपा नेता विकास सिंह ने मोबाइल नंबर जारी करते हुए लोगों से कहा है कि जिसे भी मच्छर भगाने के लिए रसायन युक्त धुआं का छिड़काव करना होगा तो वह संपर्क करें संपर्क सूत्र भी उन्होंने दिया है और कहा है कि यथासंभव प्रयास रहेगा कि जल्द से जल्द छिड़काव हो जाए । मानगों के किसी भी मोहल्ले, फ्लैट, सोसाइटी एवं स्लम बस्ती में मच्छर भगाने के लिए फागिंग की आवश्यकता हो तो नीचे लिखे मोबाइल नंबर में संपर्क 9334141644 ,9204696402 कर सकते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.