भाजपा नेता विजय सिंह ने 25 हज़ार पौधे लगाने का लिया संकल्प
न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व कोल्हान कमिश्नर विजय सिंह ने हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी मिराकि संस्था के सहयोग से 25 हजार पौधा लगाने एवं उसको संरक्षित रखने का लक्ष्य लिया है। इसी क्रम में आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 500 पौधारोपण किया गया। इसकी शुरुआत आज श्री सिंह ने 500 पौधों से भरे रथ को हरि झण्डी दिखा कर किया जिसके बाद बारीडीह स्थित विजया गार्डेन परिसर में स्थानीय लोगो के साथ लगभग 200 पौधारोपण किया गया एवं उन्हे इसको संरक्षित करने को लेकर संकल्प दिलाया गया। इसके बाद बीरसानगर स्थित संडे मार्केट के समीप कराटे मास्टर सुनील और उनके प्रशिक्षु खिलाडियों के बीच फलदार पौधा वितरण करते हुए उनके संरक्षण को लेकर जरूरी जानकारी और संकल्प दिलाया गया। इसके साथ ही साकची स्थित आई हॉस्पिटल के समीप राहगीरों के बीच एवं सोनारी स्थित शांति बिहार के निवासियों के साथ पौधरोपण किया। श्री सिंह ने लोगो को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में बताते हुए कहा की आज जिस प्रकार प्रकृति अपना प्रकोप दिखा रही है अगर वक़्त रहते इससे नही संभाला गया और इसके संरक्षण को लेकर पहल नही किया गया तो इसके बुरे परिणाम देखने को मिल सकता है। इसलिए हमें जितनी अधिक संख्या में हो पेड़ों को लगाने और उसको संरक्षित करने की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्य रूप से मिराकि की संस्थापक सदस्य रीता पात्रा, रोहित कुमार, अखिल सिंह, मधुसूदन कुमार, रूपेश कुमार, माइकल, मनोज सहित अन्य लोग उपस्थित थे।