June 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा नेता विजय सिंह ने सुदुर्वरति ग्रामीण क्षेत्र के बहरडांगा में ग्रामीणों के साथ पौधारोपण व मिठाई वितरण कर मनाई सालगिरह

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण सप्ताह एवं अपने सलगिराहा के मौके पर भाजपा नेता सह पूर्व कोल्हान कमिश्नर विजय सिंह ने मिराकि संस्था के सहयोग से जिले के सुदुर्वरति ग्रामीण क्षेत्र के बहरडांगा में स्थानीय लोगो के साथ पौधारोपण कर एवं मिठाई वितरण ग्रामीणों के साथ खुशी मनाया। श्री सिंह ने इस दौरान अपने पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को दोहराते हुए लोगो को पर्यावरण के महत्ता के बारे में बताते हुए कहा की आज जिस प्रकार प्रकृति अपना प्रकोप दिखा रही है अगर वक़्त रहते इससे नही संभाला गया और इसके संरक्षण को लेकर पहल नही किया गया तो इसके बुरे परिणाम देखने को मिल सकता है। इसलिए हमें जितनी अधिक संख्या में हो पेड़ों को लगाने और उसको संरक्षित करने की आवश्यकता है।

इस दौरान मुख्य रूप से मिराकि की संस्थापक सदस्य रीता पात्रा, रोहित कुमार, मनोज सहित अन्य लोग उपस्थित थे। साथ में कान्हू मुरमू ,मुखिया,जनता सरदार ,मान सिंह और देवी सरदार उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.