हिन्दू पीठ के द्वारा सम्मानित किए जाएंगे भाजपा नेता रमेश हांसदा
1 min readजमशेदपुर : झारखंड कर्मचारी चयन सेवा आयोग के माध्यम से आयोजित किए जाने वाली परीक्षाओं के लिए हेमंत सरकार उर्दू को जनजातीय व क्षेत्रीय भाषाओं की श्रेणी में रखा गया है। वहीं हिन्दी को इसमे शामिल नही किया गया है। इसका विरोध करते हुए हम सबो के साथी भाजपा नेता रमेश हाॅसदा ने सरकार के इस फैसले के विरूद्ध झारखंड हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इस साहसिक कार्य के लिए हिन्दू पीठ जमशेदपुर बिष्टुपुर में कल भाजपा नेता रमेश हाॅसदा का स्वागत एंव उनका सम्मान करने का निर्णय लिया है। अतः आप से निवेदन है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी-अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।