भाजपा नेता निसार अहमद ने सुनी जानता की फरियाद
1 min read
                जमशेदपुर : झारखंड के वर्तमान सरकार और पश्चिम विधानसभा के विधायक के ऊपर से जनता का विश्वास इतना उठ गया की बिजली पानी नहीं मिलने की समस्या से परेशान होकर लोग भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद से लगातार संपर्क कर रहे। अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने कहा जिस तरह से बिजली शहर से गायब है उसी तरह गरीब का बेटा (स्थानीय विधायक) का कोई भी अता पता नही लोग मोमबत्ती लेकर खोज रहे गरीब का बेटा (स्थानीय विधायक) को विधानसभा चुनाव में आज़ाद बस्ती और ओल्ड पुरुलिया रोड का जब तक EVM नहीं खुला था,तब तक वर्तमान विधायक 8-12 हज़ार वोटों से पिछड़े हुए थे, यह बात गरीब का बेटा (स्थानीय विधायक) को याद रखनी चाहिए, बताइये इतनी गर्मी में रोज़ेदार को बिजली और पानी भी नहीं मिल रही, ऐसे गरीब का बेटा (विधायक )को वोट देकर क्या फायदा ?भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहम्मद निसार अहमद ने यह भी कहा की झारखंड के वर्तमान सरकार के ऊपर से जनता का विश्वास ऐसा उठ गया है की बिजली और पानी की समस्या से परेशान लोग हमारे घर पर आकर सरकार एवं स्थानीय विधायक जो खुद को गरीब का बेटा कहते हैं की नाकामियों को गिना रहे हैं। और भाजपा से मदद मांग रहे हैं। निसार अहमद ने यह भी कहा की वर्तमान सरकार के झूठे बातो और वायदे पर आकर जनता अपने आपको ठगा हुआ महसूस करने लगी है। झारखंड सरकार चेत जाएं अन्यथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा राज्य के निकम्मी सरकार के खिलाफ होगा बड़ा आंदोलन, जनता अब झारखंड में भ्रष्ट मुक्त सरकार बनाने को तैयार है।