February 26, 2026

NEWS TEL

NEWS

सांसद बिद्युत महतो के विजयी हैट्रिक पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने जताया जमशेदपुर की जनता का आभार

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सांसद बिद्युत बरण महतो के लगातार तीसरी बार जमशेदपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने एवं देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने पर बिद्युत महतो एवं पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बिद्युत महतो की जीत पीएम नरेंद्र मोदी के विकास एवं सुशासन की राजनीति की जीत का प्रतीक है।

सुधांशु ओझा ने कहा कि जमशेदपुर की जीत भाजपा कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और जमशेदपुर की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है। विगत 10 वर्षों में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जमशेदपुर सहित देशभर के सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं। हमारे विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम आगे भी देश की सेवा में अखंड कार्यरत रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के सपने को पूर्ण करने की दिशा में हम निरंतर प्रयासरत हैं और कटिबद्ध हैं।

कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने के संकल्प को लेकर भारत की देवतुल्य जनता पूरी तरह भाजपा-एनडीए के साथ है। सुधांशु ओझा ने कहा कि देश के सबसे कर्मठ सांसद में अपनी जगह बनाने वाले बिद्युत महतो की रिकॉर्ड मतों से लगातार तीसरी बार जीत जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ताओं के लिए ऐतिहासिक पल है। उन्होंने कहा कि सांसद बिद्युत महतो जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्य करने के साथ क्षेत्र की दर्जनों समस्या को देश के सबसे बड़े सदन में उठाकर उनका सफलतापूर्वक समाधान किया है। जमशेदपुर की जीत भाजपा के सभी वरिष्ठ, कनिष्ठ और लौहनगरी जमशेदपुर के देवतुल्य जनता के विश्वास और भरोसे की जीत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.