February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

दिवंगत भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज कुमार के परिजनों को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया आर्थिक सहयोग, कुल नौ लाख इकसठ हजार रुपये सुपुर्द किये

1 min read

जमशेदपुर। पिछले महीने भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री रहे सूरज कुमार की हुई नृशंस हत्या पर कार्यकर्ताओं के बीच शोक का वातावरण है। इस विषम परिस्थिति में भाजपा जमशेदपुर महानगर नें “कार्यकर्ता सर्वोपरि” की भावना को अंगीकार कर संगठन की मूल भावना को आत्मसात करते हुए कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्व. सूरज कुमार के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में स्व. सूरज कुमार के परिजनों को साकची स्थित जिला कार्यालय में नौ लाख इकसठ हजार रुपये के जमा राशि के कागजात सुपुर्द किये गए। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने बताया कि एक समर्पित, कर्मठ एवं सच्चे सिपाही के रूप में सूरज कुमार की यादें सदैव जीवंत रहेगी। उनके अचानक निधन होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भाजपा महानगर अपने कार्यकर्ता के प्रत्येक सुख-दुःख में उनके साथ सदैव खड़ी रहेगी। हम प्रिय सूरज को वापस तो नहीं ला सकते परंतु परिवार को जीने का छोटा सहारा तो जरूर बन सकते हैं। इसी भावना को प्रकट करते हुए पार्टी ने बिस्टुपुर स्थित प्रधान डाकघर में दिवंगत सूरज कुमार के माता जी के नाम से “मासिक किश्त योजना” में 3 लाख रुपये, दूसरा हिस्सा “किसान विकास पत्र” की सावधि योजना में स्व. सूरज की पत्नी एवं उनकी बेटी के नाम से क्रमशः 3.5 लाख व 3 लाख रुपये जमा कराया है। उनके परिजनों को उन दस्तावेजों के साथ शेष बचे 11 हजार रुपये नकद राशि सुपुर्द की गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी सदस्य एक परिवार की भांति हैं जहां सभी कार्यकर्ता एक दूसरे से आत्मीय रूप से जुड़ें हैं। उन्होंने अभियान में भागीदार बनने वाले सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। जिलाध्यक्ष गुँजन यादव ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को दोहराते हुए कहा कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ राजीव, भूपेंद्र सिंह, जिला पदाधिकारी संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद , ज्योति अधिकारी, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, त्रिदेव चट्टराज, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, अमिताभ सेनापति एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.