November 3, 2025

NEWS TEL

NEWS

भाजपा हमेशा सेवा के प्रति समर्पित रही है : जटा शंकर

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुणयतिथि से लेकर जन्म तिथि तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा मानगो मंडल द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। कार्यकर्म का नेतृत्व मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय के किया। भाजपा का हमेशा से नारा रहा कि तेरा वैभव अमर रहे मां हम दिन चार रहे न रहे। भाजपा का हमेशा से सपना रहा है कि भारत विश्व का नेतृत्व करे। और आज उस दिशा में काफी प्रगति हुई है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो जटा शंकर पाण्डेय ने कहा कि भाजपा हमेशा सेवा के प्रति समर्पित रही है। भाजपा के संघर्ष एवम् सेवा भाव का ही परिणाम है कि आज भारी बहुमत के साथ देश में माननीय प्रधान मंत्री नरेन्द्र भाई मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार चल रही है। इस अवसर पर प्रो जटा शंकर पाण्डेय के अलावा भाजपा मानगो मंडल के अध्यक्ष बिनोद राय, मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष घनश्याम साव, सौरव दे, वरिष्ठ नेता निल कमल शेखर, प्रदेश नेत्री लक्की सिंह, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेश पांडेय, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष रवि शंकर, महिला मोर्चा के अध्यक्ष मंडल के पूर्व महामंत्री संजय सिंह, मंडल के प्रेस प्रभारी सुशील सिंह, वरिष्ठ नेता दिलीप सिंह के अलावा कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री विजय सोए जी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.