February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

हेमंत सरकार की नीतियों के विरोध में भाजपा ने बनाया मानव श्रृंखला, राज्य भर में मानव श्रृंखला बनाकर किया विरोध

राँची: भाजपा आज पूरे झारखंड में हेमंत सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। मानव श्रृंखला बनाकर विरोध जताया जा रहा है। इधर, भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर इकाई की ओर से मोरहाबादी मैदान में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यछ दीपक प्रकाश ने कहा राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। राज्य सरकार हर मोर्चें पर विफल है। जनता बेहाल है। चौतरफा हाहाकार है। शासन जनता के मुद्दों से भटक गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह राज्यसभा सांसद जफर इस्लाम,राँची विधायक सीपी सिंह, मेयर आशा लकड़ा, उपमहापौर संजीव बिजयवर्गीय सहित तमाम विधायक, वार्ड पार्षद, सभी मोर्चा व मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.