February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अंतिम दर्शन कर दी श्रद्धांजलि

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: हिंदी दैनिक समाचारपत्र ‘उदितवाणी’ के संस्थापक एवं संपादक राधेश्याम जी अग्रवाल (84 वर्ष) का शनिवार को टाटा मेन अस्पताल में हृदयाघात से निधन हो गया। राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने गहरा शोक जताया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने उनके निधन को व्यक्तिगत क्षति बताते हुए इसे पत्रकारिता जगत एवं सामाजिक स्तर पर अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि राधेश्याम जी अग्रवाल को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनका संपूर्ण जीवन मूल्य आधारित पत्रकारिता को समर्पित रहा। उन्हें व्यवहारिक और सैद्धांतिक दोनों पत्रकारिता का विशेष अनुभव था। इससे पहले, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित उनके आवास जाकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये। वहीं, जुगसलाई स्थित शिव घाट पर उन्होंने श्रद्धाजंलि अर्पित कर दिवंगत पुण्यात्मा के शांति की प्रार्थना की। इस दौरान सुधांशु ओझा ने दिवंगत राधेश्याम जी अग्रवाल के बड़े पुत्र उदित अग्रवाल समेत परिजनों का ढांढ़स बंधाते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन हन्नु समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर के मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने उदितवाणी के संस्थापक एवं संपादक राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक जताया है। प्रेम झा ने जुगसलाई स्टेशन रोड स्थित उनके आवास पर जाकर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर श्रद्धाजंलि अर्पित की। उन्होंने राधेश्याम जी अग्रवाल के निधन को सम्पूर्ण पत्रकारिता जगत के लिए एवं सामाजिक स्तर पर अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि अब तक उनसे दर्जनों बार मुलाकात हुई, जब भी मिला तब कुछ ना कुछ सीखने और समझने को मिला। सरल और विनम्र स्वभाव के धनी राधेश्याम जी अग्रवाल के योगदान सदैव स्मरणीय रहेंगे। प्रभु दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें। ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.