February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने फहराया तिरंगा, भाजपा जिला कार्यालय समेत विभिन्न स्थानों पर तिरेंगे को दी सलामी।

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बुधवार को भारतवर्ष के 73वें गणतंत्र दिवस पर पार्टी के जिला कार्यालय समेत कई स्थानों पर  झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज तिरेंगे को सलामी दी। उन्होंने साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय के अतिरिक्त भालूबासा दुकानदार समिति, आशीष किशोर संघ, रघुवर मार्केट गोलमुरी, युवा एकता संघ भुइयांडीह समेत कुल आठ स्थानों पर झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की रक्षा करने और इसका पूर्ण रूप से पालन करना हम सभी का प्रथम कर्तव्‍य है। भारत सबसे बडा लोकतंत्र है। यहां की संस्‍कृति लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने के लिए हम सबों को प्रेरित करती है। उन्‍होंने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। आज हमारे देश की वैश्विक स्तर पर साख बढ़ी है। विश्व के कई निवेशक भारत में हो रहे विकास कार्य एवं आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से हमारी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। इस दौरान उपस्थितजनों ने राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.