November 4, 2025

NEWS TEL

NEWS

सरयू के ट्वीट से मचा बवाल, भाजपा कांग्रेस आमने-सामने

राँची: पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में मंत्री रहे और वर्तमान में निर्दलीय विधायक सरयू राय ने भाजपा कार्यालय के निर्माण में ही घोटाले का आरोप लगा दिया है। बकायदा उन्होंने ट्वीट कर टिप्पणी की है। इसका खंडन करते हुए भाजपा ने इसे भ्रामक और निराधार बताया है। भाजपा ने कहा, भाजपा की कार्यप्रणाली पूरी तरह लोकतांत्रिक और पारदर्शी है। भाजपा व्यक्ति या परिवार आधारित पार्टी नहीं है।

वहीं इस ट्वीट को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस ने कहा, सरयू राय के रहस्योदघाटन से भाजपा का एक और असली चेहरा सामने आ गया है। इसलिए भाजपा नेताओं को कोई जवाब देते नहीं बन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.