February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती, माल्यार्पण कर किया नमन

जमशेदपुर। जमशेदपुर महानगर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया। रविवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आमबगान स्थित नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान भाजपाइयों ने ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे’ , ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाकर नेताजी को स्मरण किया। इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कृतज्ञ राष्ट्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के त्याग और बलिदान को सदैव याद रखेगा। नेताजी क्रांति से ही आजादी दिलाने के पक्षधर थे और नौजवानों को एकत्रित कर 1943 में आजाद हिन्द फौज का गठन किया। विपरीत परिस्थितियों में माँ भारती के लिए किया गया उनका संघर्ष आने वाली पीढियों के सदा प्रेरणाश्रोत रहेंगे।

इस दौरान महानगर इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, राजकुमार श्रीवास्तव, डॉ राजीव, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिन्हा, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, राजीव सिंह, ज्ञान प्रकाश, नारायण पोद्दार, कौस्तव रॉय, अमित अग्रवाल, धर्मेंद्र प्रसाद, ज्योति अधिकारी, राजपति देवी, सुरेश शर्मा, बिनोद राय, त्रिदेव चट्टराज, संदीप शर्मा बौबी, चंचल चक्रवर्ती, रमेश नाग समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.