February 27, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा ने समर्पण दिवस के रूप में मनाई प. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि, जिला कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को ‘समर्पण दिवस’ के रूप में मनाया। शुक्रवार को साकची स्थित जिला कार्यालय में महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे, भारत माता की जय से कार्यालय परिसर गुंजायमान रखा।

इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव ने पंडित जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपना सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारक थे। समाज के कमजोर तबके के उत्थान के लिए वे हमेशा संघर्षरत रहे। उन्हीं के आदर्शों पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों के कल्याण के लिए हितग्राही मूलक योजनाएं चला रही हैं। । उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। हम सभी को दीनदयाल जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति की नि:स्वार्थ रूप से सेवा करनी है।

कार्यकर्ताओं ने सहयोग निधि में किया समर्पण: संगठन की गतिविधियों को संचालित करने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘समर्पण दिवस’ के मौके पर सहयोग राशि समर्पित की। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बंद लिफाफे के माध्यम से सहयोग निधि में अंशदान समर्पित किया।

विभिन्न मंडलों में मनाया गया समर्पण दिवस: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपा महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में मनाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, देवेंद्र सिंह, राजेश शुक्ला, कल्याणी शरण, मिथिलेश सिंह यादव, राजन सिंह, बारी मुर्मू, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, अनिल मोदी, राकेश सिंह, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, नारायण पोद्दार, बिनोद सिंह, अमित अग्रवाल, ज्योति अधिकारी, धर्मेंद्र प्रसाद, अजीत कालिंदी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.