February 24, 2026

NEWS TEL

NEWS

भाजपा ने इंडी गठबंधन की दिल्ली की रैली पर बोला हमला, कहा- दिल्ली में देश बचाओ, संविधान बचाओ की जगह परिवार बचाओ, भ्रष्टाचार छुपाओ रैली- प्रतुल शाह देव

1 min read

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: भाजपा झारखंड प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली को परिवार बचाओ- भ्रष्टाचार छुपाओ रैली करार दिया। भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता कर प्रतुल शाहदेव ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कई ऐतिहासिक घटनाओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि जो रामलीला मैदान जय प्रकाश नारायण एवं अन्ना आंदोलन में कांग्रेस के भ्रष्टाचार, परिवारवाद एवं तानाशाही के विरुद्ध आंदोलन का साक्षी रहा हैं। उसी ऐतिहासिक मैदान पर भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने वाले एक मुख्यमंत्री और एक पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थन में कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दलों द्वारा रैली घोर विडंबना एवं जनता का अपमान है। उन्होंने कहा कि झारखंड की सरकार घोर भ्रष्टाचार में लिप्त हो गयी है और इस सरकार पर 70000 करोड़ के घपले, घोटाले का आरोप लगा है। कमीशन वाली सरकार की चर्चा जोर- शोर से है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां करीब साढ़े तीन सौ करोड़ जब्त होने पर भी इन सभी भ्रष्टाचार के आरोपियों ने भी खूब हल्ला मचाया था। लेकिन प्रवर्तन निर्देशालय ने दूध का दूध एवं पानी का पानी कर दिया।प्रतुल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के भ्रस्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति का परिणाम है कि सारे भ्रष्टाचारी एवं परिवारवादी पार्टी मिलकर अपनी काली कमाई एवं परिवार को बचाने के लिए एक डूबती हुई नाव पर एक साथ सवार हो गए है।

झामुमो के द्वारा यह पूछे जाने पर की जिस जमीन को गबन करने का आरोप में हेमंत सोरेन जेल गए हैं उस पर उनका नाम ही नहीं।प्रतुल ने इसे हास्यास्पद बात बताते हुए कहा कि सभी जानते हैं की बेनामी संपत्तियों पर आरोपियों के नाम नहीं होते। वह दूसरे के नाम पर जमीन और संपति को हड़पते हैं। जिस तरीके से हेमंत सोरेन के पहले समन के तुरंत बाद उस जमीन के तथाकथित मलिक ने जमीन वापसी का मुकदमा दर्ज किया और 29 जनवरी को ईडी के रेड
के दिन सरकार ने जमीन वापसी भी कर दी। इससे यह स्पष्ट है कि झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार हेमंत सोरेन को बचाने के लिए कवर -अप ऑपरेशन चला रही है।

प्रेस-वार्ता में जमशेदपुर लोकसभा के संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.