टाटा मोटर्स के बाइसिक्स कर्मचारी की टेल्को लेबर ब्यूरो के पास चेचिस ने कुचला, मौत, लोगों ने चेचिस चालक और चेचिस को पकड़ा, बिरसानगर का है चालक और मृतक दोनों
1 min read
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के बाइसिक्स कर्मचारी की टेल्को लेबर ब्यूरो के पास चेचिस ने कुचला, मौत, लोगों ने चेचिस चालक और चेचिस को पकड़ा, बिरसानगर का है चालक और मृतक दोनों जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के टेल्को लेबर ब्यूरो चौक के पास हुए सड़क हादसे में एक टाटा मोटर्स के बाइ सिक्स कर्मचारी की मौत हो गयी। टाटा मोटर्स के चेचिस ने गाड़ी मोड़ते वक्त उसको अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वह स्कूटी संख्या जेएच05 बीएम – 6148 पर सवार होकर जा रहे थे कि रास्ते में ही यह हादसा हुआ है। गाड़ी का मालिक राजकुमार का है। जो बिरसानगर जोन नंबर 5 के घर संख्या 106 का रहने वाला है। जो टाटा मोटर्स के हीट ट्रीटमेंट प्लांट में बाइ-सिक्स कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे। बताया जाता है कि ए-शिफ्ट की ड्यूटी करके वह लौट रहे थे कि अचानक दोपहर करीब सवा दो बजे यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना दर्दनाक हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि चेचिस को भी लोगों ने पकड़ लिया है। जो बिरसानगर का रहने वाला निरंजन चला रहा था। उसको भी पुलिस ने पकड़ लिया है। चेचिस और चेचिस चालक को पुलिस को सौंप दिया।