धूमधाम से मनाया गया बिरसानगर मंडल उपाध्यक्ष कुश सिंह का जन्मदिन
जमशेदपुर : भारतीय जनता युवा मोर्चा बिरसानगर मंडल के उपाध्यक्ष कुश सिंह का जन्मदिन भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के घर के समीप मनाया गया। जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा भाजयुमो बिरसा नगर मंडल के उपाध्यक्ष भाई कुश सिंह को मेरे पूरे भाजयुमो जिला के ओर से बधाई आपका उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ। भाजयुमो के जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने कहा निरंतर अपनी सेवा संगठन को देते रहें। भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह ने कहा भाजयुमो बिरसानगर के मंडल उपाध्यक्ष कुश के अच्छे भविष्य की कामना करता हूँ। जिसमे मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल, आलोक बाजपाई, अभिमन्यु सिंह चौहान, अमित सिंह, लव सिंह, सुमित कुमार, बाबू मुख्य रूप से उपस्थित थे।