June 15, 2025

NEWS TEL

NEWS

बिरसानगर थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर 7 लाख रूपए के जेवरात के चोरी के मामले का किया उद्भेदन

न्यूज़ टेल/जमशेदपुर: (साहिल अस्थाना) पूर्वी सिंहभूम जिले के बिरसा नगर थाना क्षेत्र के जॉन नंबर 4 में गौतम सिंह राय के घर 7 लाख रुपए के गहने की चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया।

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना को अंजाम देने वाले किशोर को पकड़ लिया और उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए सोने का जेवरात बरामद कर लिया है। सिटी एएसपी ने बिरसानगर थाने में आज यह जानकारी संवाददाता सम्मेलन में दी।

बरामद हुए जेवरात:

उन्होंने बताया कि जो सामान बरामद हुआ है, उसमें सोने के हार का एक सेट, सोने की छह चैन, तीन अंगूठी, एक मांग टीका, एक जोड़ा कंगन, दो जोड़ा बड़ा झुमका, 4 जोड़ा कान का बड़ा और छोटा टॉप्स, दो जोड़ा शाखा पोला, लॉकेट लगा मंगलसूत्र, सोने का दो लॉकेट, कान का एक जोड़ा सोने का पासा ,नाक की की, सोने का पानी चढ़ा एक जोड़ा कड़ा ,चांदी का एक ब्रेसलेट, सोने का पानी चढ़ा चांदी का एक जोड़ा कंगन, चांदी का कमरबंद, एक जोड़ा चांदी का पायल ,एक चांदी का फूल और सफेद मोती की एक माला बरामद की गई है।

पकड़े गए किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

इनकी रही उद्भेदन में सक्रियता

एएसपी ने बताया कि जिन पुलिस कर्मियों ने किशोर को पकड़ने और घटना के खुलासा में काम किया, उनमें बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.