बिहार चुनाव 2025: महागठबंधन में JMM और पशुपति पारस की एंट्री से बदलेगा सियासी समीकरण, तेजस्वी का मास्टरस्ट्रोक
1 min read
बिहार:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। महागठबंधन के विस्तार की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जातीय और सामाजिक समीकरणों को साधते हुए बड़ा दांव खेला है। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को महागठबंधन में शामिल करने की कवायद शुरू कर दी है, जिससे बिहार-झारखंड की सीमा से लगे क्षेत्रों में गठबंधन की पकड़ मजबूत हो सकती है।

वहीं, पशुपति पारस की संभावित एंट्री से एनडीए की चिंता बढ़ना तय है।तेजस्वी यादव ने हाल ही में रामविलास पासवान की जयंती के मौके पर पशुपति पारस से मुलाकात की, जिससे अटकलें तेज हो गई हैं कि पारस जल्द ही महागठबंधन में शामिल हो सकते हैं। पारस ने एनडीए से दूरी बना ली है और चिराग पासवान पहले ही सभी सीटों पर अकेले लड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

ऐसे में पासवान वोट बैंक के विभाजन की पूरी संभावना बन रही है, जिससे एनडीए की स्थिति कमजोर हो सकती है।झारखंड मुक्ति मोर्चा की एंट्री से आदिवासी और पिछड़ा वर्ग का समर्थन महागठबंधन को मिल सकता है। साथ ही, प्रशांत किशोर की सक्रियता भी चुनाव को त्रिकोणीय बना सकती है। इन तमाम समीकरणों के बीच एनडीए के लिए 2025 का बिहार चुनाव किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा। सीट बंटवारे और नए गठबंधन की दिशा में आने वाले दिनों में तस्वीर और स्पष्ट होगी।