September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

BIG BREAKING GOLMURI : गोली लगने से घायल उदय चौधरी की टीएमएच में इलाज के दौरान मौत

जमशेदपुर : आपको बताते चलें कि रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे गोलमुरी नामदा बस्ती में उदय चौधरी को अपराधियों ने पीछे से सर में गोली मार दी थी। इसके बाद से उदय चौधरी का इलाज टाटा मुख्य अस्पताल में चल रहा था। लगातार उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। कई घंटे इलाज के बाद उदय चौधरी ने दम तोड़ दिया। उदय की चौधरी की मौत की खबर से उसके घर में उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। उदय चौधरी के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। इस घटना से दोनो बच्चे के ऊपर से पिता का साया हट गया। जो की बहुत की पीड़ादायक दायक है। उधर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लगातार छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.