महायज्ञ : भक्त भगवान सेवा समिति के द्वारा किया गया भूमिपूजन
1 min read
जमशेदपुर : गोलमुरी टूइलाडूंगरी कम्युनिटी सेंटर गढ़ाबासा में भक्त भगवान सेवा समिति के द्वारा भूमि पूजन किया गया। आपको बताते चले की 26 दिसंबर से होने वाले महायज्ञ को लेकर तैयारी जोरों पर है। 26 दिसंबर से 2 जनवरी लगातार 9 दिनों तक चलने वाले इस महायज्ञ में सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र अयोध्यानगरी से आनेवाले कथावाचक महाराज ज्ञानचंद्र द्विवेदी व उनकी टीम होगी। इस महायज्ञ में सभी दिन कथा सुनने के लिए आसपास-दूरदराज से काफी संख्या में लोग कथा सुनने आते है और कथा का आनंद लेते है। इस कथा का आयोजन पिछले 10 वर्षों से चला आ रहा है। कोरोना की वजह से 2 वर्षो से इसका आयोजन नहीं हो रहा था। कोरोना के बाद महायज्ञ का आयोजन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष: पुष्पा सिंह, महासचिव सुरेन्द्र प्रसाद,
उपाध्यक्ष: राम कल्लू शुक्ला, विनोद अग्रवाल, विपिन प्रताप सिंह,
महिला मुख्य संरक्षक: वेदु बाई, यज्ञ संयोजक: सुभाष गांधी उर्फ काले,
यज्ञ आयोजक :भोला भाई उर्फ ओम शांति आदि मौजूद थे।