नारायण आई टी आई चांडिल में भारत रत्न जे आर डी टाटा की जयंती मनाई गई
चांडिल : नारायण आई टी आई लुपुंगडिह चांडिल में भारत रत्न जे आर डी टाटा की जयंती मनाई गई इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन प्रो जटा शंकर पाण्डेय ने उनके तस्वीर पर पुष्पांजलि कर उनके प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया। श्री पाण्डेय ने कहा कि जे आर डी टाटा जो योगदान देश के औद्योगिक विकास के लिए है। उसे हमेशा याद रखा जाएगा। आजादी के पहले भारत के इतिहास में स्वदेशी उद्योग का बहुत ही बिरले उदहारण मिलता जिसके टाटा समूह का नाम एक नंबर में है। जे आर डी टाटा में मानवता कुट कूट कर भरी थी तथा गरीबों के लिए उनके दिल में अलग ही सेवाभाव था। इस अवसर पर प्रो जटा शंकर पाण्डेय के अलावा एडवोकेट निखिल कुमार, अमित कुमार, शांति राम महतो पवन कुमार महतो, अजय मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।