जरा संभल कर चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस को ही दे दिया चकमा
1 min read
जमशेदपुर : परसूडीह थाना के सामने शुक्रवार को लगाए गये हेलमेट चेकिंग अभियान के दौरान दिन के 11 बजे एक बाइक चालक बिन हेलमेट के पहुंचा हुआ था। तब उसकी नजर चेकिंग अभियान पर नहीं पड़ी थी। प्वाइंट पर पहुंचते ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी। जबतक ट्रैफिक पुलिस उसे खदेड़कर पकड़ने का प्रयास करती, उसके पहले ही चालक बाइक घुमाकर पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। इस बीच बाकी पुलिस वाले तमाशबीन ही बने हुए थे। अनलॉक के बाद फिर हेलमेट चेकिंग अभियान
शहर में एक बार फिर से पहले के जैसा ही हेलमेट चेकिंग अभियान ट्रैफिक पुलिस की ओर से शुरू कर दिया गया है। यह अभियान शहर के चप्पे-चप्पे पर चलाया जा रहा है। जुगसलाई, स्टेशन, साकची, बिष्टूपुर, परसूडीह, सुंदरनगर के अलावा सभी जगहों पर देखा जा रहा है। बिन हेलमेट के बाइक चालकों को रोकने का काम किया जा रहा है।