पूर्वी सिंहभूम में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान पर बबलू झा का बड़ा आरोप: “हारे नेताओं के दबाव में हुआ फ्रॉड”
1 min read
Newstel desk:कांग्रेस नेता बबलू झा ने पूर्वी सिंहभूम जिले में संगठन सृजन अभियान के दौरान गंभीर अनियमितताओं (फ्रॉड) के आरोप लगाए हैं। एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव कमलेश महतो और प्रदेश प्रभारी के राजू ने हारे और भागे हुए बड़े नेताओं के दबाव में आकर गलत निर्णय लिए हैं तथा ग़लत तथ्यों को प्रस्तुत किया है।बबलू झा ने बताया कि एआईसीसी द्वारा नियुक्त प्रभारी अनंत पटेल ने पूर्वी सिंहभूम जिले के लिए जो पर्यवेक्षक पैनल लिस्ट बनाई थी, उसे दरकिनार कर अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जो पूरी तरह गलत और अलोकतांत्रिक है।

उन्होंने कहा कि माननीय राहुल गांधी के विचारों के अनुसार अन्याय और षड्यंत्र के खिलाफ आवाज उठाना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है।उन्होंने आगे कहा कि उनका परिवार कई दशकों से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को तन-मन-धन से सींचता आया है, और इसी नाते वे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना अपना धर्म समझते हैं।

झा ने झारखंड प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी से मांग की है कि पर्यवेक्षक द्वारा तैयार की गई सूची को सार्वजनिक किया जाए। ऐसा नहीं होने पर वे लोकतांत्रिक तरीके से अनशन, काला झंडा प्रदर्शन और पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराएंगे।
