September 17, 2025

NEWS TEL

NEWS

सोना देवी विश्वविद्यालय में मनाई गई बाबा साहेब अंबेडकर जयंती

घाटशिला:सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के सभागार में 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की गई। कुलसचिव डॉक्टर गुलाब सिंह आजाद ने बाबा साहब के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए कहा कि भारत देश के सभी नागरिकों को उनके संघर्ष और शिक्षा से सबक लेनी चाहिए।

कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि हमें बाबा साहेब के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपने राष्ट्रनायकों का सम्मान किए बिना तरक्की नहीं कर सकता है। देश नतमस्तक है ऐसे महान विभूतियों के समक्ष जिन्होंने सामाजिक न्याय समानता और अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ शिव चंद्र झा ने भी बाबा साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सोना देवी विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, प्राध्यापक और कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और उनके दिखाए मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.