March 20, 2026

NEWS TEL

NEWS

कर्नाटक की आग में जमशेदपुर को सुलगाने की कोशिश न करें बाबर खान : कौशिक स्वाई

जमशेदपुर : हिन्दू जागरण मंच युवा के जिलाध्यक्ष कौशिक स्वाई ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया की कर्नाटक में हिजाब और भगवा अगोची की आग अब झारखंड में भी लग चुका है डोरेंडा कॉलेज में मुस्लिम छात्राओं के द्वारा प्रदर्शन और मानगो के जवाहरनगर में प्रदर्शन किया गया। जिसका मैं घोर शब्दो मे निंदा करता हूँ। कर्नाटक की आग से पूरे झारखंड को जलाने की साज़िश शुरू हो चुकी है जिसका उदाहरण है। एक समुदाय विशेष को लेकर बाबर खान के द्वारा इस मामले में कर्नाटक सरकार के खिलाफ उकसाना, जिस जगह पर यह मामला ही नही है। वहां पर इस तरह के पकार्यक्रम से शांति भंग होगा और अगर इसी तरह हिंदूवादी छात्र सड़क पर आ जाये तो माहौल खराब हो सकता है। इस मामले में जिला प्रशासन गंभीरता से कदम उठाए। नही तो हिन्दू जागरण मंच के युवा व छात्र सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगा। हमारे छात्र नेतागण समझदार है। अगर इस तरह का विवाद यहां होता है तो कॉलेज स्तर पर हम सभी लोग मामला को खत्म करवा देंगे लेकिन इस आड़ में भड़काने बाले नेताओ पे अंकुश लगाने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © News Tel All rights reserved | Developed By Twister IT Solution | Newsphere by AF themes.